फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। व्यापारी संगठनों ने एक महीने पूर्व चकरनगर में जैन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की। महेरा फाटक पर जलभराव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने बैठक मेें मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसपी क्राइम जगवेंद्र सिंह से कहा कि चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष है। युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने भरथना चौराहा स्थित सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की।
जिला मंत्री इकरार अहमद ने थाना स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठक किए जाने व महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने गणेश महोत्सव एवं पर्यूषण पर्व पर धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की। एसपी सिटी कपिल देव ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष लल्लू बार्शी, जिला मंत्री संतोष कुमार वर्मा, बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नेे बताया कि महेरा फाटक पर जलभराव की समस्या तीन महीने में दूसरी बार उठाई जा रही है। जलभराव के कारण व्यापार चौपट हो रहा है। इस दौरान संतोष सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी बाजपेई उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें