फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर महिला के गले से लूटी जंजीर और मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने पिलखर नहर के पास रविवार सुबह झपट्टा मारकर सोने की जंजीर और मंगलसूत्र लूट ली। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से मायके अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी। पुलिस को तहरीर दी गई है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुमादेवी रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने 19 साल के बेटे साहिल के साथ बाइक से बढ़पुरा क्षेत्र के रतनपुरा उदी मोड़ स्थित मायके जा रही थी। रविवार को उनकी छोटी की शादी थी। इकदिल क्षेत्र के तहत पिलखर नहर के पास हाईवे पर एक पल्सर सवार बदमाश पीछे से आया और झपट्टा मारकर महिला के गले से 20 ग्राम वजन की सोने की जंजीर और 10 ग्राम का मंगलसूत्र लेकर इटावा की ओर रफूचक्कर हो गया।
बेटे ने बाइक से बदमाश का पीछा करने की कोशिश भी की। लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहा। झपट्टा मारने से उसकी बाइक भी डगमगाई, गनीमत रही कि महिला नीचे नहीं गिरी। रोते बिलखते महिला इकदिल थाना पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल और एसएसआई राजेश यादव पीड़िता के साथ मौके पर पहुंचे। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। पुलिस बदमाश की खोजबीन में जुटी है। उधर इस वारदात के बाद महिला मायके न जाकर अनमने मन से अपने घर मनियामऊ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें