इकदिल। पक्का बाग तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक कार ने पैदल जा रहे शिक्षक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामगंज तिराहा निवासी अध्यापक कुलदीप सिंह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कुलदीप पान कुंवर इंटरनेशनल में अध्यापक हैं। दुर्घटना की सूचना पर शिक्षक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हादसे में शिक्षक का दाहिना पैर टूट गया है। (संवाद)