जसवंतनगर (इटावा)। फतेहपुर से गाजियाबाद जा रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात की सराय भोपत के पास का है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
युवक की शिनाख्त फतेहपुर के थाना असोथर के गांव मऊ कटरा निवासी अनूप यादव (27) के रूप में हुई। यहां पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनूप गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे और वहीं जा रहे थे। वे रक्षाबंधन पर घर आए थे। (संवाद)