दो बाइकों को जलाकर तीसरी बाइक में आग लगाता युवक। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। चौगुर्जी मोहल्ले में एक युवक ने शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी बाइकों में आग लगा दी। आग में दो बाइकों जल र्गइं। पास में खड़ी दो बाइकों को समय रहते हटा लिया गया। वहीं युवक का आग लगाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौगुर्जी के आनंद निकुंज निवासी पदमाकर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात खाना खा कर सभी लोग सोने चले गए थे। उनकी बाइक घर के बाहर गली में खड़ी थी। साथ ही पड़ोसियों की भी तीन बाइकें गली में खड़ी थी। देर रात अचानक धुआं उठा और पेेट्रोल की बदबू आने लगी। इस पर खिड़की से झांक कर देखा बाहर खड़ी दो बाइकें जल रहीं थीं और एक युवक वहां खड़ा था। युवक को जब आवाज दी तो वह भाग निकला। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और जलती हुईं दोनों बाइकों पर पानी डालकर बुझाया गया, लेकिन तब तक वे जल गईं थीं। आग में पदमाकर की और उनके किरायेदार आलोक की बाइक जली है। पीड़ित ने रविवार शाम को सदर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।