फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, सब्जी व्यापारी की मौत

विज्ञापन
अजमेरी,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। नेशनल हाईवे पर कंचन ढाबे के पास खड़े ट्रक में रविवार सुबह साढ़े चार बजे सब्जी भरी पिकअप पीछे से जा घुसी। हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जालौन के कोंच के प्रताप नगर निवासी सब्जी व्यापारी मोहम्मद अजमेरी (45) पिकअप पर कोंच मंडी से सब्जी लेकर इटावा मंडी आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में अजमेरी की मौत हो गई। कोंच निवासी चालक मोहम्मद रफीक बाल-बाल बच गए। चालक ने बताया कि झपकी आने से आगे खड़ा ट्रक नहीं दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और व्यापारी के परिजनों को सूचना दी। मोहम्मद अजमेरी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

पिकअप में चढ़कर शव को बाहर निकालते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें