फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : युवकों ने कोचिंग से लौट रहे छात्र को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कोचिंग पढ़ कर घर जा रहे छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। छात्र घायल अवस्था में कोचिंग संचालक के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा बकेवर में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के बाद रोजाना छात्रों के गुटों के बीच झगड़े होते रहते हैं। सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में लगभग एक दर्जन युवक घुस गए और संचालक से एक छात्र को बाहर निकालने के लिए कहा। संचालक ने जब छात्र को बाहर निकालने से मना किया तो युवकों ने उसको मारने की धमकी दी। इस पर संचालक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को आता देख सभी युवक भाग गए। कोचिंग की छुट्टी के बाद औरैया रोड निवासी छात्र शिवम जब बाहर आया तो युवक फिर से आ गए और उसे पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को बचाया। तब तक कोचिंग संचालक भी मौके पर पहुंच गए। कोचिंग संचालक छात्र को लेकर बकेवर थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक सभी आरोपी चंदपुरा गांव के निवासी हैं। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें