फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते 18 लोग पकड़े गए, छह बाइकें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना इकदिल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 33300 रुपये भी बरामद किए। जरूरी कागज न होने पर छह बाइकें भी सीज कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार रात थाना इकदिल पुलिस को ग्राम केशोपुर कला के पास पॉवर गैस प्लांट के पीछे जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर 18 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से छह बाइकें भी बरामद की गई। जरूरी प्रपत्र न होने पर सभी बाइकों को सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार होने वालों में ऋषि कुमार, बृजमोहन निवासी मुगलपुर नरैनी, शनि बाबू पुरबिया टोला, भैया सिंह महानेपुर, सलमान भरथना, विशाल कैशोपुर कला, अनुज कुमार शेखूपुर जखोली,शनि कुमार, प्रवेन्द्र कुमार, विवेक कुमार ,अमित कुमार, फिरोज कुमार, नितिन कुमार ,मो. इदरीश खान कल्याणनगर, सत्येन्द्र प्रताप फ्रेंड्स कालोनी,अजय कुमार संतोषपुर घाट, गोविंद विजय नगर चौराहा और दीवान सिंह दौलतपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में निरीक्षक जीवाराम यादव प्रभारी इकदिल, ललित कुमार, विक्रम सिंह, अभिषेक, राजकुमार, रवि कुमार, लखन, सुनील भारती, कमल किशोर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें