फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। प्रधानी की रंजिश में बुधवार को लोडर ले जा रहे दिनेश दिवाकर का अपहरण कर लिया गया। घटना के पांच घंटे बाद थाना पुलिस ने दिनेश को अपहरणकर्ताओं से चंगुल से मुक्त करा लिया।
विज्ञापन

इटावा-कुम्हावर मार्ग पर 20 नंबर सरकारी नलकूप के पास बुधवार सैफई था ना क्षेत्र के भदेई गांव निवासी दिनेश दिवाकर लोडर से भूसा बेचने के लिए इटावा जा रहा था। उसी दौरान कार सवार लोगों ने उसे रोका और मारपीट कर अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। भूसे से भरा लोडर को सड़क पर ही छोड़ दिया गया।
सूचना पाकर परिजन थाने पहुंचे और दिनेश के गांव के ही प्रधान प्रत्याशी ने हारने के बाद जीते हुए प्रत्याशी के समर्थन में रहे दिनेश दिवाकर के साथ रंजिश मानने की बात कही। साथ ही उसी पर अपहरण करने का आरोप लगाया। विजयी प्रधान बलराम सिंह यादव भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फौरन अपहरणकर्ताओं पर दबाव बनायाष इस पर दिनेश दिवाकर को अपहरणकर्ता खुद ही इटावा शहर में भरथना चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ सैफई राकेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मामले की सूचना पर सै़फई व वैदपुरा थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा था। मामले की जांच की जा रही है। दिनेश की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अज्ञात दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद घटना की सत्यता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें