फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव घुसूपुरा में दबंगों ने किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल को ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर बर्बाद कर दिया। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की है। भीषण सर्दी में घर के लोग सोते रहे और दबंगों ने ट्रैक्टर लेकर गेहूं की फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की आवाज सुन किसान अर्जुन सिंह और उसकी पत्नी आरती देवी जब खेत पर पहुंचे तब तक दबंग लोग फरार हो चुके थे। अर्जुन सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और दबंगों ं के घर दबिश दी। तब तक वे लोग फरार हो चुके थे। अर्जुन सिंह ने बताया कि इस भूमि पर सालों से विवाद चला आ रहा है। कुछ महीने पूर्व सदर तहसीलदार एन राम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें