सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात टिमरुआ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में ट्रक चालक मो. शेर जमा खान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बाघरा थाना तीतावी जिला मुजफ्फरनगर, नईम पुत्र शीन निवासी दरीबा थाना कोतवाली नगर जिला संभल, जावेद पुत्र मोजाही निवासी पंजू सराय थाना कोतवाली नगर जिला संभल तथा मुन्ना पुत्र इस्लाम निवासी इलाली सराय थाना नखासा जिला संभल हैं। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक में बैल हैं, जिन्हें वे राजस्थान से लेकर बिहार जा रहे हैं।
थाना प्रभारी चंद्र देव ने बताया कि ट्रक में 24 गोवंश मिले। चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी के कागज न होने की वजह से ट्रक को सीज कर दिया। पकड़े गोवंशों को बिरौली खुर्द की गोशाला में सुरक्षित छोड़ दिया।