फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नए साल के जश्न में हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकने पर फील्ड गन चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया गया। इसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तहत शास्त्री चौराहा स्थित स्टेट बैंक के करीब मंगलवार देर रात कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। एसडी फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को इसकी सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे और युवकों को रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि युवकों ने चौकी इंचार्ज से अभद्रता की। शराब की बोतल उनके मार दी। इसमें चौकी इंचार्ज के हाथ में कांच लगा गया। उन्होंने कोतवाली सूचना कर दी। पुलिस बल ने आकर युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। उनके खिलाफ कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस पर हमलाकर मारपीट किए जाने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार युवकों में एसडी फील्ड का कृष्णेश, सूर्या, लाखापुर बसरेहर निवासी हिमांशु यादव, सियाराम मार्केट भरथना चौराहा निवासी हर्ष उर्फ प्रतीक यादव शामिल हैं। इसके साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर उक्त युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें