इटावा। पीटीओ ने डग्गामार बसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अलग अलग स्थान से डग्गामारी कर रही 18 बस समेत 20 वाहनों का चालान किया गया। इसमें पांच वाहनों को सीज भी किया गया है।
पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने शहर समेत हाईवे पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के अंतर्गत 8 बस समेत करीब 22 वाहनों की जांच की गई। इन वाहनों के कागजात पूरे न होने पर वाहनों का चालान कर दिया गया। तीन वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें छोटे वाहन जिसमें बोलेरो आदि भी शामिल थे जो कि निरंतर बिना किसी परमिट के डग्गामारी कर रहे थे। ऐसे वाहनों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।