फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का शव मिलने पर परिजन जता रहे दुष्कर्म व हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव के कुएं में मिले बच्ची के शव मामले में थाना पुलिस को अनुसूचित जाति आयोग ने तलब किया है। इस मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई आयोग के समक्ष पुलिस जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचे। बच्ची के परिजनों ने थाना पुलिस की शिकायत की थी कि उसने मामले में हत्या व दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व एक नौ वर्षीय बालिका की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी नहीं सुलझी है। लापता होने के दो दिन बाद इस बच्ची का शव गांव के बीच स्थित एक कुएं में उतराता मिला था। परिजन बालिका की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से होना बताया गया है। इसके चलते पुलिस इसे दुर्घटना से हुई मौत मान रही है। वहीं परिजनों को पुलिस की यह बात गले नहीं उतर रही।
जिस पर बालिका के पिता ने अनुसूचित आयोग में शिकायत की कि थाना पुलिस इस मामले में हत्या व दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ा रही। इस शिकायत पर अनुसूचित जाति आयोग ने एसएसपी को तलब किया। आदेश दिए कि 16 दिसंबर को मामले से जुड़े तथ्य प्रस्तुत करें। एसएसपी की ओर से विवेचनाधिकारी एसएसआई सतेंद्र भदौरिया अनुसूचित जाति आयोग के पुलिस का पक्ष रखने गए हैं।
विज्ञापन

मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के चलते ही स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए भेजी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल की स्लाइड परीक्षण रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि एक अन्य स्लाइड लखनऊ प्रयोगशाला भेजी गई है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। जो संभवत: अगले सप्ताह आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें