भरथना। स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला सात माह पुराना है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर शिकायत करने पर तेजाब डालने व माता-पिता की हत्या करने की भी धमकी दी थी।
थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि 4 अप्रैल 2019 की रात करीब 1 बजे हिमांशु पुत्र अनिल कुमार छत के रास्ते से घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने का हिमांशु ने वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने तथा माता पिता की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी धमकाकर युवती से नाजायज संबंध बनाता रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी तो 22 जुन 2019 को एसएसपी से शिकायत की गई। कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देना पड़ा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।