इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला रोड पर स्थित माया मैरिज होम में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। एक युवती ने पर्स चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
शहर के रामलीला रोड पर स्थित माया मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान एक युवती को पर्स चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनन्या पुत्री बीरु निवासी गड़िया थाना बोरा राजस्थान बताया है।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार मणि ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।