फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना के पूर्व विधायक के पुत्र पर धमकाने का आरोप लगाते हुए गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भरथना नगर निवासी प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उसे लगातार धमकाया जा रहा है। शुक्रवार को भी क्षेत्र के पूर्व विधायक महाराज सिंह यादव के पुत्र मुकेश यादव के लोग स्कार्पियो गाड़ी से उसके घर तक आए। इन लोगों ने 10-11 चक्कर काटे और उसे घूर घूर कर देखकर गालियां दीं। उससे कहा कि उसने गलत जगह दुश्मनी ले ली है। अब वह भरथना में रह नहीं पाएगी। जीवन बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया कि उसे धमकी दी जा रही कि अधिकारियों से शिकायत करने की बात सोची तो पूरे परिवार को मरवा देंगे। प्रियंका ने कहा कि उसके माता पिता बुजुर्ग हैं और वह उनकी इकलौती संतान है। दबंगों से लड़ पाने में वह सक्षम नहीं है। इसलिए प्रशासन से गुहार है कि उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रियंका गुप्ता ने मुकेश यादव के खिलाफ एक विवाद के चलते भरथना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें