इटावा। फ्रेंड्स कलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेरा चुंगी पर एक युवक की हत्या कर उसका शव रेल की पटरी पर फेंक दिया गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने 21 दिन के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।
शहर के मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी परवीन पत्नी शाहबुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर नईम कुरैशी पुत्र बदरुद्दीन निवासी कसाई मोहल्ला नया शहर थाना कोतवाली समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ मन्नू रेलवे स्टेशन बजरिया में नाई का कार्य करता था। 13 सितंबर की रात को वह घर से निकल आया था और उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
14 सितंबर की सुबह उसका शव महेरा चुंगी के पास रेल की पटरी पर पड़ा मिला। बताया गया कि शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।