फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव स्थित अधोगामी पुल के नीचे गुरुवार देर शाम को एक लोडर ने बाइक से जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति को सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के नगला खिल्ली गांव निवासी उदयवीर सिंह अपनी पत्नी बबली (30) को लेकर नगला कन्हई गांव स्थित ससुराल आया हुआ था। गुरुवार देर शाम जब वह दोनों बाइक से नगला खिल्ली लौट रहे थे।
तभी सर्विस रोड पर पुल के नीचे से गुजरते वक्त सामने से आए एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से हुई कि पीछे बैठी बबली उछल कर दूर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उदयवीर सिंह भी जमीन पर गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन

दुघर्टना के बाद चालक लोडर को भगा ले गया। घटनास्थल पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पति की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया।
महिला की मौत की खबर जब उसके मायके व ससुराल पहुंची तो परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसका पति सैफई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें