फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगनीपुर नहर में रेत का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर नहर में रेत का अवैध खनन
विज्ञापन

बकेवर। भोगनीपुर नहर में रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का फायदा खनन माफिया उठा रहे हैं।
भोगनीपुर नहर व उससे जुड़े रजबहों और माइनरों की सफाई के प्रस्तावित कार्य को लेकर करीब एक माह के लिए हरिद्वार मायापुर रेग्युलेटर को बंद कर दिया है। नहर में पानी कम होते ही खनन माफिया ने डेरा डाल लिया है। दिन-रात रेत का अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस बार गौतमपुरा, करोंधी, नंदपुरा, लखना आदि क्षेत्र में माफिया रेत खनन कर रहे हैं। जहां वे नहर के आसपास खनन करते हैं वहां 10-15 नवयुवक हथियार समेत तैनात रहते हैं। भोगनीपुर नहर के जेई प्रदीप चौहान ने बताया कि नहर में हो रहे रेत के अवैध खनन की उनको जानकारी नहीं है। अवैध खनन के मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें