फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महीने से लापता मां को खोजने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के बिधीपुरा गांव से 14 महीने पहले लापता हुई महिला का पता न लगने पर बुधवार को उसकी पुत्री ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने अपनी मां को खोजने की गुहार लगाते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

लापता सुनीता देवी की पुत्री प्रिया ने बताया कि उसकी मां इटावा स्थित सिविल लाइन मोहल्ला में रह रही थी। 31 जुलाई 2018 को वह बिधीपुरा गांव गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन भी की।
उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। प्रिया ने बताया कि मां की शादी जमरौला बदायुं निवासी नन्हेलाल के साथ हुई थी। उसके पिता नन्हेलाल और बिधीपुरा निवासी राजीव एक साथ दिल्ली में कुछ प्राइवेेट काम करते थे।
विज्ञापन

उसी दौरान उसकी मां, राजीव के साथ इटावा आकर सिविल लाइन मोहल्ला में रहने लगी। करीब पांच साल पहले राजीव की मौत हो गई। तब से वह व उसकी मां सिविल लाइन में ही रह रही है। गत वर्ष 31 जुलाई को उसकी मां बिधीपुरा गांव गई थी। तभी से लापता है। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी थी। अभी तक पुलिस उसकी मां को खोज नहीं पाई है।
बुधवार को प्रिया ने थाना पुलिस को फिर से प्रार्थना पत्र देकर मां को खोजने की गुहार लगाई। इस प्रार्थना पत्र में उसने मां की हत्या किए जाने का अंदेशा भी जताया है। वर्तमान में लापता महिला के पति नन्हेलाल कहां हैं। प्रिया को इस बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज है। पुलिस मामले की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें