फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगरामऊ में महिला की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में करीब महीने भर पहले एक महिला की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही से आला कत्ल तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर यह बरामदगी की है।
विज्ञापन

जुगरामऊ गांव में यह घटना गत 20 सितंबर को हुई थी। मैनपुरी जिले के मलुपुर गांव निवासी प्रभाकांत यादव अपनी पत्नी संगम के साथ जुगरामऊ पचावली रोड स्थित गौरापुरा गांव अपनी ससुराल में आए थे। यहां उन्हें श्राद्ध भोज में शामिल होना था।
20 सितंबर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी ससुराल वाले घर पर दो तीन बाइकों पर सवार चार लोग लोगों ने प्रभाकांत को घर के बाहर बुलाया। इसी बीच उनकी पत्नी संगम भी आ गई।
विज्ञापन

तभी बाइक से आए लोगों में से किसी ने उनके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। फायर होने पर वह झुक गए और गोली उनकी पत्नी संगम के जा लगी। आननफानन पत्नी को पहले जेके हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दौरान पत्नी की मौत हो गई थी।
फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित यादव पुत्र संतोष कुुमार निवासी गड़िया चिर कोरा थाना बेवर जिला मैनपुरी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रोहित यादव ने गत 4 अक्तूबर को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। गत 14 अक्तूबर को उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें