फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता बालिका का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन से लापता बालिका का शव बुधवार को गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने दुश्मनी में हत्या की आशंका जताई है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम बिजौली निवासी राजेश बाबू दोहरे की 9 वर्षीय पुत्री आस्था कक्षा 4 में पढ़ती थी। सोमवार को वह बड़ी बहन वर्षा के साथ पड़ोसी अशोक राजपूत के घर जवारे के भंडारे में गई थी। वहां से एक लड़की के साथ कहीं चली गई। बहन घर आ गई लेकिन आस्था शाम तक नहीं लौटी।
मंगलवार को पिता ने बकेवर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे लोगों ने गांव के बीच बने कुएं में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। खबर लगने पर परिजन भी पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ आलोक प्रसाद, एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ चकरनगर एसएन वैभव पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त आस्था के रूप में की। पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता ने दुश्मनी में हत्या की आशंका जताई है। राजेश बाबू दोहरे के परिवार की एक वृद्धा की 14 साल पहले हत्या हो गई थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोग आरोपी हैं। इसे देखते हुए एक दरोगा और दस पुलिस कर्मी गांव में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें