इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहा में शुक्रवार को अपहरण की सूचना पर पुलिस न जांच की। खेत में साइकिल और चप्पल मिले हैं।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम लोहा निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री ज्येाति कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में बाजरे के खेत से एक आठ वर्षीय बालक चीखता हुआ निकला और ज्योति के पास आकर भाई को बचाने की गुहार लगाने लगा। बालक को हल्की चोटें भी आई थीं।
ज्योति ने के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। सूचना पर कुम्हावर चौकी व सैफई थाना प्रभारी देवचंद यादव भी पहुंचे। बाजरा के खेत की तलाशी ली तो उसमें एक साइकिल और एक चप्पल बरामद हुई है।
सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि कुछ बच्चे गांव में ताड़ी पीने के लिए आए थे। इसमें इन बच्चों ने बाजरा के खेत में किसी के होने की जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है।