फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के कहने पर पुत्र ने मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या: 17: मारपीट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती पुष्पा।
विज्ञापन

बहू के कहने पर पुत्र ने मां को पीटा
इटावा। शहर के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा पाए में बहू के कहने पर पुत्र ने लात घूंसों से मां को पीट दिया। मारपीट में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अड्डा पाए निवासी महेश बाबू की पत्नी पुष्पा (45) ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह बुधवार की शाम को घर पर मौजूद थी। बहू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उनका सबसे बड़ा पुत्र शैलेंद्र शाम के समय घर पर आया तो उसके बाद वह मां पुष्पा देवी के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। महिला ने बताया कि उनका पति महेश बाबू मजदूरी करता है। उनके तीन पुत्र हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें