इटावा। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने में आठ दुकानदारों पर 3.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इन खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में फेल निकले थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि कल्याणनगर भरथना निवासी अजीत कुमार का सरसों का तेल का नमूना फेल होने पर 10 हजार, ग्राम नौगांव की मड़ैया आगरा निवासी शिवराजपूत और देव सिंह राजपूत का भैंस का दूध मिश्रित मिलने पर 80 हजार, बिजपुरी खेड़ा निवासी अनमोल कुमार जाटव और रामसेवक जाटव का भैंस के दूध का नमूना फेल होने पर 60 हजार जुर्माना लगाया गया था।
धनुवां निवासी लल्लन अली का बेसन का नमूना फेल होने पर 30 हजार, ग्राम नगला सूरजमल निवासी मोहित का बूंदी का नमूना फेल होने पर 40 हजार, ग्राम गाड़ीपुरा निवासी नीरज कुमार का घी का नमूना फेेल होने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। कस्बा लखना निवासी देवेंद्र कुमार का दलिया का नमूना फेल होने पर 30 हजार व ग्राम आनेपुर निवासी दीपक का नमकीन का नमूना फेल होने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।