फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पानी के पड़े हैँ लाले, हाथों में पड़ गए छाले

विज्ञापन
ईओ के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराती राजपूत कालोनी की महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। करनपुरा वार्ड की राजपूत कालोनी की महिलाओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर ईओ को तीन महीनों से छाए पानी के संकट की व्यथा सुनाई। महिलाओं ने अपने हाथ दिखाते हुए कहा कि ईओ साहब पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर दूर तक जाना पड़ता है, देख लीजिए हाथों में ठेठ और छाले पड़ गए है। घरों में पानी के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

टिक्सी मंदिर के पास स्थित राजपूत कालोनी की महिलाओं और युवाओं ने बताया कि मोहल्ले के 250 घरों में तीन महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइप लाइन पड़ी हुई है, परंतु पानी की आपूर्ति बंद है। महिलाएं करनपुर और समीपवर्ती मोहल्लों में लगे स्टैंड पोस्ट अथवा किसी के सबमर्सिबल पंप से बाल्टियों में भरकर पानी लाती हैं। पहले भी कई बार नगर पालिका में आकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किया गया है।
ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने महिलाओं को बताया कि छिपैटी में पानी की टंकी में नया ट्यूबवेल लगवाया गया है। पुराना भी चालू कर दिया है। जल्द ही दोनों ट्यूबवेल चालू हो जाएंगे। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए जलकल अभियंता को मोहल्ले का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। आश्वासन दिया कि जल कल विभाग की टीम मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करेगी। इस मौके पर सोबरन सिंह, राजेंद्र कुमार, आशीष रावत, मोहित, रजत, कुंती देवी, ममता, संध्या, इंद्रवती, रूबी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रबी, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें