फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पूर्व प्रधान के घर से 15 लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद रोती बिलखती पूर्व प्रधान राजीव यादव की पत्नी अनीता देवी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। छिमारा गांव में शनिवार देर रात चोरों ने पूर्व प्रधान के घर से पौने दो लाख की नकदी समेत 15 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस का मानना है कि चोरी में किसी करीबी का हाथ है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजीव कुमार शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अनीता देवी ने बिखरा पड़ा सामान देखा तो शोर मचाया। इस पर पूर्व प्रधान और अन्य परिजन भी नीचे आ गए। वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि चोर पौने दो लाख नकद, सोने की 12 चूडियां, दो गले के हार, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी कुंडल, एक जंजीर, एक मंगल सूत्र ले गए। थाना प्रभारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नीचे कमरे में ताला नहीं पड़ा था। चाबी भी एक प्लास्टिक के बॉक्स में रखी थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर कोई जानकार है, जिसे घर की पूरी स्थितियां पता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें