फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जांच में 91क्विंटल कम मिला राशन, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। कोटेदार की जांच में 91 क्विंटल राशन कम मिला। दो किलो चना, 452 किलो नमक स्टॉक से ज्यादा मिला। कोटेदार पूर्ति निरीक्षक को स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और ई पॉश मशीन भी नहीं दिखा सका। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार जय गुरुदेव महिला स्वयं सहायता समूह की संचालिका ममता देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कार्डधारकों की शिकायत पर 31 अगस्त को पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने राशन की दुकान का निरीक्षण किया था। उपभोक्ताओं ने लिखित बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उन्हें 25 किलो के स्थान पर 22 किलो राशन दिया जा रहा है । गेहूं न देकर मात्र चावल बांटा जा रहा है। जांच में मौके पर 30 क्विंटल गेहूं, 15.50 क्विंटल चावल, 180 पैकेट रिफाइंड, 350 पैकेट चना और 700 पैकेट नमक मिला था।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान आठ क्विंटल 64 किलो गेहूं, 83 क्विंटल 16 किलो चावल, 68 लीटर रिफाइंड स्टॉक में कम मिला। जांच के बाद दुकान को सील कर दिया गया है। अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पास के ही कोटेदार शंकरपुर के रविंद्र भदौरिया के यहां इस राशन की दुकान के कार्डधारकों को राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें