फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः प्रधान का कार्यभार देने में मारपीट

विज्ञापन
घायल सरोज कुमारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर। ग्राम पंचायत रिटौली में प्रधान का कार्यभार के दौरान दो दावेदारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष की पांच महिलाएं घायल हो गईं। मारपीट होते ही चुनाव अधिकारी मौके से निकल गए। इस कारण किसी सदस्य को प्रधान का कार्यभार नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

प्रधान मंगल सिंह की कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्राम पंचायत में प्रधान का पद खाली चल रहा था। बसरेहर विकास खंड के अधिकारी शुक्रवार सुबह पंचायत के सदस्यों में से किसी एक को प्रधान का कार्यभार देने के लिए चुनाव करवा रहे थे। इसी दौरान दावेदार रानी देवी और प्रधान रहे मंगल सिंह की पत्नी अमरवती के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। वहीं, चुनाव अधिकारी बसरेहर एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के सदस्यों के साथ भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सैफई नागेंद्र चौबे बसरेहर और चौबिया थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया।
रानी देवी ने बताया कि सभी सदस्य उनके साथ हैं और उन्हीं के पक्ष में वोट कर रहे थे। तभी अमरवती मतदान करने पहुंची और बेवजह गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। मारपीट में सरोज कुमारी का सिर फट गया। शांति देवी, अमरावती, शशि प्रभा और उनकी ननद डगली देवी घायल हो गईं। सैफई क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। महिला सिपाहियों को गांव में चप्पे-चप्पे पर तैनात कर और झगड़े की स्थिति को कंट्रोल किया। इसके बाद अधिकारियों को चुनाव करने लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए।

बेहोश हुई उम्मीदवर अमरवती को उठा कर ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें