फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः सड़क पर फैलीं मछलियां लूट ले गए

विज्ञापन
सवंतनगर में आगरा कानपुर हाईवे पर फैली मछलियां। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईवे पर आगरा से मछलियां लाद कर कानपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से भिड़ गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी मछलियां सड़क पर फैल गई। सड़क पर मछली फैली देख आस पास खड़े लोग मछली लूटने लगे।
विज्ञापन

अचानक ट्रक से मछलियां गिरते देख पीछे आ रहा यातायात रुक गया। कुछ ही देर में आसपास के लोगों सहित राहगीर भी मछलियां भरने में जुट गए और पन्नी में भर कर अपने घर ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लोग मछलियां समेटकर ले जा चुके थे। चालक भी बिना कोई शिकायत किए चुपचाप ट्रक भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें