आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करते एसआई करण तोमर। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर में शनिवार को पुलिस ने कुर्की के संबंध में नोटिस चस्पा कीं हैं। तीनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कटेहरी गांव निवासी पृथ्वीराज के साथ नवंबर 2021 में उदय सिंह थाना जसवंत नगर निवासी रोहित, गजेंद्र और अंकुश ने मारपीट की थी। धारदार हथियार से हमला किया था। हमले में पृथ्वीराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। पृथ्वीराज की तहरीर पर जसवंतनगर थाना में तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस तीनों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। आरोपी पुलिस के पकड़ में नही आए थे। इसके बाद न्यायालय में भी तीनों आरोपी पेश नही हुए थे। इसके बाद न्यायालय ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को एसआई करण तोमर पुलिस बल के साथ तीनों आरोपी के घर उदयपुरा गांव पहुंचे और नोटिस चस्पा की।