रीतौर गांव में तालाब मरी मछलियां। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इकदिल। ग्राम रितौर में बने तालाब में शनिवार शाम 26 क्विंटल मछलियां मर गई। मत्स्य पालक को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इकदिल थाना क्षेत्र के रितौर गांव निवासी भानू प्रताप ने गांव में ही अपने तालाब में मछलियां पाल रखी हैं। शनिवार शाम उनकी मछलियां अचानक मर गईं। मत्स्य पालक ने बताया कि तालाब के चारों ओर धान के खेत हैं। उसका आरोप है कि किसी किसान ने धान के खेत में दवा डाली होगी और उसका खाली ड्रम तालाब में धुल दिया। इससे मछलियों की मौत हो गई। मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण तालाब ओवर फ्लो हो गया और खेतों के पानी में जा मिला। इससे खेत में डाली गई दवा तालाब में आ गई और मछलियां मर गईं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।