फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के सिंडोस गांव में मुर्गी फार्म संचालक का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का मानना है कि उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे गांव के बच्चों ने एक घर में खिड़की से एक शव लटकता हुआ देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। प्रधान सज्ज्न सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक 40 वर्षीय पिंकू उर्फ उदय प्रताप सिंह राजावत के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि पिंकू ने पत्नी के निधन के बाद कई साल पहले दूसरी शादी की थी। उसके पहली और दूसरी दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। रिंकू के शराब पीने की लत की वजह से दूसरी पत्नी भी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पहली पत्नी के बच्चे पिता के साथ रहते हैं। दरवाजे खुले होने की वजह से पुलिस आत्महत्या के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें