फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटटा सूअर हो रहे कटखने, बच्चे पर हमला

विज्ञापन
सुअर के हमले मे घायल हुआ बालक संजय - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बे में छुट्टा सुअर कटखने बनकर बच्चों पर हमला बोलने लगे है। शुक्रवार की सुबह एक सुअर ने 12 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल कर घायल कर दिया। सुअर अब तक छह बच्चों पर हमला बोल चुके है। नगर पंचायत प्रशासन इन छुट्टा सुअरों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

लखना कस्बे के नहर बाजार सहित निचले इलाके की कैनाल रोड में इन दिनों लोग पालतू सुअरों के आतंक से परेशान हैं। सुअरों के कारण लोगों का जीना दूभर हो रहा है। शुक्रवार सुबह सुअर ने पुराना नहर पुल पार मोहाल निवासी 12 वर्षीय संजय पुत्र अनीश पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कैनाल रोड निवासी लोग लाठी-डंडे लेकर अपने घरों से निकल आए और सुअर को खदेड़ा। सुअर के हमले से घायल बच्चे को परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। पंकज अग्निहोत्री, अंशुल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि कस्बे में छुट्टा घूम रहे सुअरों के आतंक से मुक्ति दिलाएं। ईओ देवेंद्र कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सुअर पालकों को नोटिस देने के साथ सड़कों पर छुट्टा घूम रहे सुअरों के पालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें