फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर रविवार की रात फर्रुखाबाद ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मकसूदपुरा मामा मील निवासी 24 वर्षीय प्रतीक जैन प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। रविवार रात आठ बजे फर्रुखाबाद फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे कटकर उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा राजीव जैन ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे प्रतीक घर से शिवनारायण इंटर कालेज स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने की कहकर घर से निकला था। रात तक जब वापस घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात 10 बजे जीआरपी थाने से फोन आने पर प्रतीक के ट्रेन की चपेट में आ जाने की मौत हो जाने की सूचना मिली। प्रतीक के पिता पंकज जैन होम डेकोरेशन की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें