फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : एप डाउनलोड करते ही खाते से एक लाख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। लुधपुरा की टीचर्स कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार के दो खातों से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित किसान है और 15 दिन पहले बेटे के लिए ऑनलाइन पुस्तक ऑर्डर की थी।
विज्ञापन

पुस्तक न आने पर पीड़ित के बेटे ने वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर पर 17 अगस्त को फोन किया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने ‘क्यूक सपोर्ट’ एप डाउनलोड कर लो पुस्तक जल्द मिल जाएगी। बेटे ने जैसे ही एप डाउनलोड किया तो राजेंद्र प्रजापति के बैंक खाते से 89,738 रुपये और दूसरी बैंक के खाते से 9,896 रुपये गायब हो गए। मामले की जांच में नंबर ट्रेस करने पर हरियाणा के पंचकुला निवासी मोहम्मद कासिम का नाम सामने आया है। ठग ने फ्रॉड कर रुपये पंचकुला स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं। पीड़ित ने जसवंतनगर थाने में तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें