फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक की हत्या करने वालों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के गांव नगरिया यादवान में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात नगरिया यादवान निवासी घनश्याम यादव (20) की उसके ही खेतों पर अज्ञात हमलावरों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के मोसेरे भाई दिनेश यादव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि घनश्याम के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास और कौन-कौन से मोबाइल की लोकेशन थी। पुलिस इसके अलावा अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें