फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साहब ! आवास न मिलने से अभी नहीं हो सका ब्याह

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत रतहरी सरावा में जन चौपाल लगी। इसमें कन्हैया लाल ने कहा कि आवास न मिलने की वजह से उसका घर नहीं बस पा रहा है।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में फरियाद लेकर पहुंचे गांव के कन्हैया ने बताया कि वह एक कच्चे कमरे के मकान में रह रहा है। शादी के लिए लड़की वाले आते हैं पर घर देखकर लौट जाते हैं। कहते हैं पहले मकान का इंतजाम कर लो उसके बाद घर बसाना।
उन्होंने कहा कि बस साहब छत दिला दो मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर लूंगा। सचिव तरुण पाल, ग्राम प्रधान रुबीना बेगम ने उसकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसी के साथ जन चौपाल में सबसे ज्यादा फरियाद आवास के लिए ही लगाई गई। करीब 30 लोगों ने आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत बम्हनीपुर की जन चौपाल में 11 बजे तक पंचायत सचिव, पंचायत सहायक समेत कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मिनी सचिवालय नहीं पहुंचा। सफाई कर्मचारी सभागार में झाड़ू लगाता मिला। पंचायत सचिव ने फोन पर बात करने पर बताया कि वे आज छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें