फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड को कब्जा मुक्त कराने गए लेखपाल को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरोड पर कब्जा कर रहे दबंगों को रोकना लेखपाल को भारी पड़ गया। दबंगों ने लेखपाल को पीटा और दस्तावेज, मोबाइल छीनकर भाग गए। तहसीलदार और इकदिल, फ़्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंग भाग निकले। पुलिस ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल शिवराज सिंह यादव ने बताया कि फ़्रेंड्स कॉलोनी के अड्डा निहाल एकता कॉलोनी चकरोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर काम कर रहे मजदूरों को रोका तो वहां मौजूद दबंगों ने हमला कर दिया।
सिर के पीछे ईंट मार दी। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार राज कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कॉलोनी और इकदिल थाना फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल लेखपाल को जिला अस्पताल भिजवाया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस इकदिल के अड्डा निहाल निवासी देवेंद्र और योगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों थानों की फोर्स ने दबंगों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी।
विज्ञापन

तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल चक मार्ग की पैमाइश के संबंध में आए थे। उनके साथ मारपीट हुई है। घटना की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम विक्रम राघव को दी जाएगी। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि लेखपाल की पर मुकदमा दर्ज किया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें