फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी बनी टापू, आवासों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। झमाझम बारिश रेलवे की फोरमैन कॉलोनियों में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई। घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। हालात ये रहे कि बुधवार की रात लोगों ने जागकर काटी। न्यू कॉलोनी में बरगद का पेड़ तीन घरों के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे की इस कालोनी में पांच आवास हैं। यहां सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ओएचई) आत्माराम मीना, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक प्रिंस यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार, सीनियर टेक्नीशियन कन्हैया लाल यादव व अवर अभियंता जयबहादुर चौधरी रहते हैं।
डिप्टी एसएस प्रिंस यादव ने बताया कि घर में घुस जाने से फ्रिज समेत कई अन्य सामान खराब हो गए। यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से अधिक बारिश होने पर हालात बिगड़ जाते हैं। ओएचई अधिकारी आत्माराम मीना ने बताया कि घर में पानी भर जाने से रात भर बच्चे को गोद में लेकर बैठना पड़ा। जेई जय बहादुर चौधरी ने बताया कि जलभराव होने से निकलना तक मुश्किल है।
विज्ञापन

न्यू रेलवे कॉलोनी में तीन घरों पर बरगद का पेड़ गिर गया। इनमें मोहम्मद हनीफ, आरपीएफ कर्मी मुकेश पाल व पिंटू कुमार के घर क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी मिलने पर सहायक मंडल अभियंता रंजीत राम ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फोरमैन कॉलोनी से पानी निकालने के लिए रेलवे की ओर से पंप लगाया गया है। स्थायी समाधान करने के बारे में भी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें