फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गुरुवार को दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगला बूढ़ा गांव निवासी रवि प्रताप की पत्नी विजयलक्ष्मी (22) की बुधवार की रात को तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस के अलावा विजयलक्ष्मी के मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल मंसूर अहमद, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
कानपुर देहात के डेरापुर के सरगांव निवासी विजयलक्ष्मी के पिता शिवपाल भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 26 मई 2021 को उन्होंने पुत्री का विवाह किया था। पिछले कुछ दिन से बेटी से एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पुत्री को मार दिया। उन्होंने जहर खिलाने की मारने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

कोतवाल मंसूर अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें