इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान आईटीआई चौराहे के पास से एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि आईटीआई चौराहे के पास एक युवक को बाइक के साथ रोका गया। कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब बाइक नंबर को ट्रेस किया तो वह आगरा के एक स्कूटर का निकला। थाने लाकर युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विकास सिंह निवासी जगन्नाथपुर थाना चौबिया बताया। उसने बताया कि यह बाइक उसने करहल से चोरी की थी और नंबर बदलकर उसे चला रहा था। (संवाद)