भरथना। क्षेत्र अंतर्गत नगला मिहीलाल ( हथनोली) गांव की ज्योति (25) ने रविवार को घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
इससे पहले परिजनों ने ज्योति को फंदे पर लटका देखकर उतारा और आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले गए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ज्योति के पति अरुण कुमार यादव गांव में ही जन सेवा केंद्र है। उसके तीन पुत्रियां हैं। एसआई कासिफ हनीफ ने बताया कि परिवार की कलह के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। विवाहिता का मायका जिला मैनपुरी के थाना करहल में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)