बसरेहर। खेतों में झोपड़ी रखकर चलाए जा रहे जुएं के अड्डे पर शनिवार को पुलिस ने छापा मार। पुलिस को देखकर सभी जुआरी बाइक छोड़ मौके से भाग गए। खेतों में पानी भरा होने के कारण पुलिस वहां नहीं जा सकी।
बसरेहर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके से छह बाइकों को कब्जे में लेकर उन्हें सीज किया है। सभी बाइकों को ट्रैक्टर में लदवा थाने में भेज दिया है। (संवाद)