फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर बस संचालक को पीटकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रंगदारी न देने पर दबंगों ने बस संचालक पीटकर नकदी और सोने की अंगूठीलूट ली। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी संजेश सिंह सेना से रिटायर्ड होने के बाद बस चलवाते हैं। संजेश ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंगदारी के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे थे। पैसे देने से मना कर दिया था।
बुधवार को वह बस में डीजल डलवाने के लिए आगर-कानपुर हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर गए थे। इस दौरान तीन दबंग आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने जेब में रखे 63 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी छीन लूट ली। पीड़ित ने बताया कि वह दो दिन से बकेवर थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें