फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम पर हमला करने वालों की तलाश मैनपुरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी खनन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मैनपुरी मिली है, जिस पर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खनन सहायक विनोद राज कमल, चालक अंकुर, कर्मचारी विनोद और गार्ड कृष्णा के साथ इकदिल थाना क्षेत्र के संतोषपुर घाट सेंगर नदी पर हो रह खनन को रोकने गए थे। इस दौरान खनन माफिया ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए थे। रविवार को खनन सहायक की तहरीर पर पुलिस ने भूरे यादव, विकास, विपिन यादव और रवि यादव सहित एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन मैनपुरी में मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को मैनपुरी भेज गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एक टीम को मुकदमे की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। ग्रामीणों सहित आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें