फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : खनन विभाग की टीम पर हमला करने में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छापामारी करने गई खनन विभाग की टीम से मारपीट करने के मामले में चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच इंस्पेक्टर विष्णुकांत तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात खनन सहायक विनोद राज कमल चालक अंकुर, कर्मचारी विनोद और गार्ड कृष्णा के साथ इकदिल के संतोषपुर घाट सेंगर नदी के किनारे चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दो कार और दो बाइक सवार लोगों टीम का रास्ता रोककर मारपीट की थी। हमलावरों ने पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी थी। यह देख कर्मचारी देव कुमार सेंगर नदी में कूद गए थे। किसी तरह अधिकारी और कर्मचारी मौके से जान बचा कर निकल पाए थे।
इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि खनन सहायक अधिकारी की तहरीर पर जसवंतनगर के बनकटी निवासी भूरे यादव, मैनपुरी रोड बिचपुरी खेड़ा निवासी विपिन, विकास यादव और रवि यादव सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें