इटावा। युवक पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
चकरनगर थाना क्षेत्र के कनियावर के बेटे पर दीपेंद्र चौहान पर गांव सगरा निवासी अजीत यादव ने कार चढ़ाने का प्रयास किया था। इस पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चकरनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चकरनगर और सहसो थाने में कई मामले दर्ज हैं, साथ ही पुलिस ने उसको हिस्ट्रीशीटर में घोषित कर रखा है। (संवाद)