फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : फर्जी दरोगा पर एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किए गए फर्जी दरोगा विपिन यादव पर महिला की तहरीर पर चौबिया थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है विपिन ने दरोगा बन कर उनके जेवरात ले लिए थे।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन निवासी सुधा कुमार जून में मायके चौबिया थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव गई थीं। 28 जून को वे गांव के पास ही भागवत कथा से लौट रही थीं। उसी दौरान बंबा की पटरी के पास बुलेट सवार दो लोगों ने रास्त रोक लिया था। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने आप को दरोगा बताया था। उसने महिला से गहने उतार कर बैग में रखने के लिए कहा था। महिला ने गहने उतारे जिसे उस व्यक्ति ने एक रुमाल में रखकर लौटा दिए। महिला ने जब रुमाल खोला तो उसमें मिट्टी निकली थी।
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस ने सिंधी बाजार से एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया था। फर्जी दरोगा की तस्वीर अखबार में देखकर महिला ने उसको पहचान लिया और चौबिया थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार में फर्जी दरोगा सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें